फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: भूल चुके हैं अपने आधार कार्ड का नंबर, तो इस आसान तरीके से कर सकते हैं पता

Wed, 19 Mar 2025 04:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Retrieve Lost Or Forgotten Aadhaar Number: आज हम आपको एक ऐसे खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने आधार नंबर के बारे में पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
How To Retrieve Lost Or Forgotten Aadhaar Number: आधार कार्ड आज के समय काफी जरूरी दस्तावेज है। इसमें 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इस कार्ड के आने के बाद देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आधार कार्ड की वजह से ही देश में कई सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंच पा रहा है। डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने में आधार कार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

आज के समय सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए, स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय, नया सिम कार्ड खरीदते समय, नई नौकरी में प्रवेश आदि विभिन्न जगहों पर आधार कार्ड की मांग एक दस्तावेज के रूप में की जाती है। वर्तमान में करोड़ों लोगों के पास आधार कार्ड है। इस कार्ड में व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
कई बार देखने को मिलता है कि व्यक्ति अपने आधार कार्ड को गलती से कहीं पर खो देता है। ऐसे में आधार नंबर के बारे में जानकारी न होने पर वह काफी परेशान हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार नंबर के बारे में पता कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
अगर आपका मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी आधार कार्ड से लिंक हो तो आप ऑनलाइन आधार नंबर के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके My Aadhaar Section में Retrieve Lost or Forgotten EID/UID के विकल्प का चयन करना है। 

Indian Railways: ट्रेन में रात 10 बजे के बाद बदल जाते हैं ये नियम, सफर करने से पहले जरूर जान लें ये बातें

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
यह करने के बाद आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस और कैप्चा कोड दर्ज करके सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
आपको ओटीपी दर्ज करना है। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपके आधार नंबर को आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सेंड कर दिया जाएगा। इस आसान तरीके से आप अपने आधार नंबर के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें