फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: मेट्रो के गेट से भूलकर न निकले एक साथ 2 लोग, अगर की ये गलती तो कार्ड हो सकता है ब्लॉक

Wed, 19 Mar 2025 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में एंट्री गेट पर हमें ये ध्यान रखना होता है कि एक साथ दो लोग न निकल जाएं। अगर ऐसा होता है तो आपका कार्ड ब्लॉक हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
मेट्रो के क्या नियम हैं? - फोटो : AdobeStock
Delhi Metro Ticket Rules: दिसंबर 2002 में दिल्ली के अंदर मेट्रो चलनी शुरू हुई और तब से लेकर अब तक लगातार मेट्रो रोजाना एक बड़ी संख्या में लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। सुबह से लेकर रात 11 बजे तक डीएमआरसी अपनी सभी लाइनों पर लगातार मेट्रो चलाता है। आपको भी अगर मेट्रो से यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको टिकट लेना होता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किसानों को है बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार, जानें कौन से किसान रह सकते हैं वंचित

आप ऑनलाइन क्यूआर कोड के जरिए, मेट्रो कार्ड से या स्टेशन से टिकट खरीदकर यात्रा कर सकते हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है कि मेट्रो परिसर में एंट्री करते वक्त एक एक टिकट पर दो लोग निकलते हैं तो क्या हो सकता है? क्या इसको लेकर जुर्माने का प्रावधान है? तो चलिए जानते हैं इसको लेकर डीएमआरसी का क्या नियम है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मेट्रो के क्या नियम हैं? - फोटो : AdobeStock
न करें ये गलती
  • जब हम मेट्रो परिसर में एंट्री करते हैं तो पहले हमारी चेकिंग होती है और इसके बाद हमें मशीन पर अपना मेट्रो कार्ड पंच करके एंट्री मिलती है। नियमों के तहत एक टिकट पर एक ही व्यक्ति यात्रा कर सकता है, लेकिन अगर आप एक साथ दो लोग निकलते हैं यानी टिकट एक पंच होता है और साथ में चिपककर दो लोग निकलते हैं या एफसी मशीन के नीचे कोई निकलता है आदि। ऐसे में आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मेट्रो के क्या नियम हैं? - फोटो : AdobeStock
हो सकता है ये सब:-

कार्ड ब्लॉक किया जा सकता है
  • जब भी एक मेट्रो टिकट पर एफसी गेट से एक टिकट पर दो निकलते हैं तो ये बात मेट्रो के सिस्टम को पता चल जाती है। ऐसे में संबंधित अधिकारी द्वारा आपके मेट्रो कार्ड को ब्लॉक किया जा सकता है जिसके कारण मेट्रो से एग्जिट करते समय आपका कार्ड काम नहीं करता।

4 of 5
मेट्रो के क्या नियम हैं? - फोटो : AdobeStock
जुर्माने का भी है प्रावधान
  • अगर कोई व्यक्ति एफसी गेट के नीचे से निकलने की कोशिश करता है या फिर गेट के ऊपर से कूदकर जाने की कोशिश करता है आदि। तो ऐसे में आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। ऐसे व्यक्ति पर (बिना टिकट यात्रा करने पर) 50 रुपये जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेट्रो के क्या नियम हैं? - फोटो : AdobeStock
इस बात का रखें ध्यान
  • अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर कर रहे हैं और गेट पर एंट्री के दौरान कोई व्यक्ति आपके पीछे से आपके टिकट पर ही निकलता है या कोई आपको ऐसा करने को कहता है आदि। तो कभी ऐसा न करें, वरना आपका कार्ड ब्लॉक हो सकता है और आपको जुर्माना भी देना होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें