फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card: क्या आप भी फंस गए हैं क्रेडिट कार्ड के कर्ज में? तो इन चार तरीकों से चुका सकते हैं बकाया

Thu, 11 Aug 2022 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
how to repay credit card bill: क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे भर सकते हैं - फोटो : Amar Ujala
Tips For Credit Card Bill: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको पूरे महीने पहले काम करना पड़ता है और तब जाकर कंपनी आपको सैलरी देती है। बिजनेस में भी कुछ ऐसा ही होता है, पैसे बिजनेस करने के बाद ही आते हैं। लेकिन आज के दौर में में ये सबसे ज्यादा देखा जा रहा है कि लोग अपनी कमाई से ज्यादा क्रेडिट कार्ड पर निर्भर होते चले जा रहे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है, क्योंकि कार्ड की लिमिट इस्तेमाल करने के बाद आपको बिल भरना होता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाए तो फिर क्या होगा? क्योंकि बैंक वाले तो बकाया लेने के लिए आपके पीछे पड़ जाएंगे। इसलिए कहा जाता है कि क्रेडिट कार्ड से जितना दूर रहा जाए, उतना अच्छा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप भी क्रेडिट कार्ड के बिल के जाल में फंस गए हैं, तो आप किन तरीकों से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
how to repay credit card bill: क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे भर सकते हैं - फोटो : istock
बात करना जरूरी
  • आपको सबसे पहला काम करना है कि अपने बैंक से बात करते रहनी है। मोबाइल बंद न करें, बल्कि बैंक से बात करें कि आपके पास फंड की कमी है। ऐसे में हो सकता है कि बैंक आपको थोड़ा समय दे दे, जिससे आप बिगड़ी चीजों को ठीक कर पाएं।
विज्ञापन

3 of 6
how to repay credit card bill: क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे भर सकते हैं - फोटो : istock
मिनिमम अमाउंट भरते रहें
  • जब भी क्रेडिट कार्ड का बिल आता है, तो इसमें दो तरह के अमाउंट आते हैं। पहला कुल कितना खर्चा हुआ और दूसरा मिनिमम अमाउंट यानी अगर आप कुल खर्चे को नहीं भरना चाहते हैं, तो बिल की आखिरी तारीख तक मिनिमम अमाउंट भर सकते हैं।

4 of 6
how to repay credit card bill: क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे भर सकते हैं - फोटो : istock
  • इससे होता ये है कि आपके बिल पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता है। वहीं, बैंक वाले बार-बार परेशान नहीं करते हैं और सिबिल स्कोर पर भी बुरा असर नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
how to repay credit card bill: क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे भर सकते हैं - फोटो : istock
पीएफ की ले सकते हैं मदद
  • वैसे तो पीएफ का पैसा आपके भविष्य के लिए होता है, लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी जरूरत के हिसाब से यहां से पैसे निकाल सकते हैं। नौकरी के दौरान एडवांस पीएफ का पैसा निकालकर क्रेडिट कार्ड का बिल चुका सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
how to repay credit card bill: क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे भर सकते हैं - फोटो : istock
कुछ समझ न आए, तो सेंटलमेंट
  • आप अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का सेंटलमेंट भी करा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए थोड़ा समय लगता है, क्योंकि जब कुछ ईएमआई बाउंस हो जाती है ये तभी होता है। इसमें आपको आधे से भी कम पैसे भरने होते हैं, लेकिन आपका सिबिल स्कोर खराब हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें