फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 12वीं किस्त और किन लोगों के अटक सकते हैं पैसे? यहां जानें सबकुछ

Thu, 11 Aug 2022 09:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 12th Installment Date: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। साथ ही इन योजनाओं में समय-समय पर कई तरह के बदलाव भी किए जाते हैं, ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। मुफ्त व सस्ता राशन, रोजगार, घर, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी कई तरह की योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जाता है। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, अब 11वीं किस्त के बाद सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 12वीं किस्त कब आ सकती है, और किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
मिलते हैं इतने पैसे
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं। इन पैसों को हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त
  • योजना से जुड़े लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में जल्द ही किसानों के लिए खुशखबरी आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में किस्त के पैसे भेजे जा सकते हैं।

4 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
इन लोगों के अटक सकते हैं पैसे
  • दरअसल, सरकार ने ई-केवाईसी करवाने के लिए आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 तय की थी। लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने ये नहीं करवाई। ऐसे में इन किसानों के 12 वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
  • यही नहीं, जिन किसानों ने पंजीकरण के वक्त अपना डाटा गलत भरा है, जैसे- बैंक खाता संख्या, आधार नंबर आदि। ऐसे में इन किसानों के भी पैसे अटक सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें