सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़ों को पहनने की शुरुआत कर दी है। गौरतलब बात है कि सर्दियों के सीजन में जब हम अलमारी में महीनों से रखे पुराने सर्दियों के कपड़ों को बाहर निकालते हैं। उस दौरान उन कपड़ों में से एक अजीब तरह की दुर्गंध आती है। अक्सर देखने को मिलता है कि सर्दियों के सीजन में हवा, नमी या कपड़ों की सफाई न करने से कपड़ों में से गंदी बदबू आने लगती है। वहीं अगर आप अपने कपड़ों का ठीक ढंग से देखभाल करते हैं। इस स्थिति में किसी भी मौसम में उसमें से बदबू नहीं आएगी। अगर सर्दियों के सीजन में आपके कपड़ों से भी बदबू आ रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता लेकर आप अपने कपड़ों से बदबू को दूर भगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -