PM Kisan Yojana Update: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए हमारे देश में योजनाएं चलती हैं, ताकि हर किसी जरूरतमंद को लाभ मिल सके। हर साल सरकारें इन योजनाओं में काफी मोटा पैसा खर्च करती हैं, ताकि शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों में रहने वाले लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी कड़ी में किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाती है। योजना से जुड़े पात्र लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है, और ये पैसे हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। योजना के तहत अब तक किसानों को 12 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। वहीं, अब 13वीं किस्त भी जल्द आ सकती है। लेकिन इन सबके बीच किसानों के लिए दो काम करने जरूरी है, क्योंकि अगर उन्होंने ये नहीं किए तो उनको मिलने वाली किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं और कितने जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...