फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladli Behna Yojana: सरकार महिलाओं को दे रही है हर महीने 1250 रुपये, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Fri, 08 Dec 2023 12:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ladli Behna Yojana - फोटो : Istock
Ladli Behna Yojana: हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम लाडली बहना योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए की गई है। मध्य प्रदेश सरकार अपनी इस योजना के अंतर्गत राज्य की करीब 1.2 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए की गई है। इस कारण इस स्कीम का लाभ दूसरे राज्य में रहने वाली महिलाएं नहीं उठा सकती हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप  लाडली बहना योजना में आवेदन करके स्कीम का लाभ ले सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Ladli Behna Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आवेदन का फॉर्म आपको पंचायत स्तर पर मिल जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Ladli Behna Yojana - फोटो : istock
इसके अलावा आवेदन फॉर्म को आप वार्ड कार्यालय से भी ले सकते हैं। इसके बाद आपको इस फॉर्म को भरकर जमा करना है। भरे हुए फॉर्म को लाडली बहना पोर्टल में दर्ज किया जाएगा। 

National Highway: आखिर राष्ट्रीय राजमार्गों का नाम कैसे किया जाता है तय?

4 of 5
Ladli Behna Yojana - फोटो : istock
आवेदन करते समय महिला की फोटो भी ली जाती है। आवेदन पूरा होने के बाद आवेदन संख्या को रशीद में लिखकर महिला को दी जाती है। स्कीम का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आपके बैंक खाते से आधार लिंक होगा। इसके अलावा आपके बैंक में डीबीटी भी एक्टिव होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ladli Behna Yojana - फोटो : istock
इस योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी किया है। सरकार इस योजना के अंतर्गत राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहती है।  

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 16वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें