फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Alert: नहीं होंगे धोखाधड़ी का शिकार, अगर रखेंगे इन चार बातों का ध्यान

Wed, 13 Sep 2023 12:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : iStock
Fraud Alert: अगर आप देखेंगे तो पिछले कुछ सालों में कई चीजें और काम करने के कई तरीके बदल चुके हैं। उदाहरण के लिए बैंकिंग सेक्टर को ही देख लीजिए। पहले हर एक छोटे-बड़े काम के लिए बैंक ही जाना पड़ता था, लेकिन अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। बैंक खाता खुलवाना हो, किसी को पैसे भेजने हो, बैंक बैलेंस चेक करना हो, एटीएम कार्ड बनवाना या बंद करवाना हो, लोन लेना हो आदि। पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जैसे-जैसे तकनीकी रूप से हम आगे बढ़े हैं, वैसे-वैसे साइबर ठग भी काफी सक्रिय हुए हैं। ये पलक झपकते ही लोगों को ठग लेते हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखे जिससे आप ठगी का शिकार न हो पाएं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बाते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
इन बातों का रखें खास ध्यान:-

नंबर 1
  • आपको अपने एटीएम कार्ड का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहना चाहिए
  • एटीएम पर किसी भी अनजाने आदमी की मदद पैसे निकालने के लिए न लें
  • एटीएम कार्ड का पासवर्ड दर्ज करते समय हाथ से कीपैड जरूर ढक लें
  • एटीएम से पैसे निकालते समय किसी और को अंदर न आने दें।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock
नंबर 2
  • आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर अपनी इंटरनेट बैंकिंग लॉगिन तो करते ही होंगे। यहां से कई काम चुटकियों में होते हैं, लेकिन आपको करना ये है कि समय-समय पर इसका पासवर्ड बदलते रहें
  • वहीं, सिक्योर सिस्टम या मोबाइल पर ही नेट बैंकिंग लॉगिन करें

4 of 5
फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
नंबर 3
  • अपने एटीएम कार्ड का सीवीवी, कार्ड नंबर या पिन कभी किसी को न बताएं
  • अपनी नेट बैंकिंग का आईडी-पासवर्ड कभी किसी के साथ शेयर न करें
  • किसी भी कॉल पर ओटीपी या अपनी कोई बैंकिंग जानकारी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
नंबर 4
  • ध्यान रखें कि किसी भी अनजाने लिंक पर कभी क्लिक न करें
  • किसी ऑफर्स की पहले जांच करें, तभी उस पर क्लिक करें
  • स्पैम लिंक से बचकर रहें, वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें