फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Using Tips: गर्मियों में चला रहे हैं एसी, तो जान लें ये बातें, वरना ब्लास्ट कर सकता है एसी

Thu, 02 Mar 2023 05:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
AC Blast - फोटो : Amar Ujala
How to Prevent AC From Overheating: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है, जो कि पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ेगी। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। गर्मियों के सीजन में एसी की सेल काफी बढ़ जाती है। लोग बाजार से अपनी सुविधानुसार एसी को खरीदकर लाते हैं। वहीं गर्मियों के सीजन में एसी का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपको कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक की आपका एसी हादसे का शिकार भी हो सकता है। ऐसे में आपकी जान पर भी बात आ सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान एसी चलाते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How to Prevent AC From Overheating - फोटो : Pixabay
एसी के ब्लास्ट होने के कई कारण हो सकते हैं। वहीं जो इसका सामान्य कारण है। वह पावर का ठीक ढंग से सप्लाई का न होना है। अगर एसी में पावर की ठीक ढंग से सप्लाई नहीं हो रही है। इस स्थिति में आपका एसी ब्लास्ट कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
How to Prevent AC From Overheating - फोटो : Pixabay
एसी में जब पावर की ठीक ढंग से सप्लाई नहीं होती है। ऐसे में उसके भीतर प्रेशर अधिक बढ़ने लगता है। ऐसे में उसके ब्लास्ट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। 

4 of 5
How to Prevent AC From Overheating - फोटो : Pixabay
वहीं गर्मी का प्रभाव जब ज्यादा हो जाता है। इस स्थिति में उस पर अधिक दबाव बढ़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका एसी ब्लास्ट न हो। ऐसे में आपको आंधी या तूफान की स्थिति में एसी को अनप्लग कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Prevent AC From Overheating - फोटो : Pixabay
आपको समय-समय पर एसी के एयर फिल्टर को साफ करते रहना जरूरी है। इसके अलावा एसी के वायर्स की नियमित समय पर जांच जरूर करें और ज्यादा देर तक आपको एसी का उपयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें