फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: बदलना चाहते हैं आधार कार्ड पर अपना पता, तो यहां जानें सरल तरीका

Sat, 20 Jul 2024 04:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैसे करवाएं आधार में नया पता अपडेट? - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Card Address Update: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है क्योंकि अगर ये पास में न हो तो आपके कई काम अटक सकते हैं। पहचान बतानी हो, किसी सरकारी योजना से जुड़ना हो या लाभ लेना हो, ई-केवाईसी करवानी हो, सब्सिडी लेनी हो आदि जैसे कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड में कार्डधारक का नाम, पता जैसी डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। वहीं, कई लोगों के आधार कार्ड में गलत जानकारी भी प्रिंट हो जाती है, जैसे- नाम या पता आदि। वहीं, कई बार लोग अपना घर बदल लेते हैं जिसके कारण उन्हें अपना पता भी आधार कार्ड में अपडेट करवाना होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है और आप अपने आधार कार्ड में पता अपडेट करवाना चाहते हैं तो आप करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कैसे करवाएं आधार में नया पता अपडेट? - फोटो : istock
ये दस्तावेज चाहिए
  • दरअसल, अगर आप भी अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट करवाना चाहते हैं तो आप करवा सकते हैं। आपको इसके लिए एड्रेस प्रूफ चाहिए (जिस नए पते को अपडेट करवाना है उसका चाहिए)। अगर आपके पास ये नहीं है तो आपका काम अटक सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कैसे करवाएं आधार में नया पता अपडेट? - फोटो : istock
ऐसे अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड में नया पता:-

स्टेप 1
  • अगर आप अपने आधार कार्ड में नया पता अपडेट करवाना चाहते हैं तो करवा सकते हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें इस बारे में बताना है

4 of 5
कैसे करवाएं आधार में नया पता अपडेट? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको केंद्र पर जाकर फॉर्म लेना है जिसे करेक्शन फॉर्म कहा जाता है, जब भी आपको आधार में कुछ बदलाव करवाने हैं तो आपको ये फॉर्म भरना होता है
  • आपको इस फॉर्म में अपना नाम, आधार नंबर जैसी अन्य जानकारी देनी होती है
  • साथ ही फॉर्म में वो नया पता भी लिखें जिसे अपडेट करवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे करवाएं आधार में नया पता अपडेट? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब भरे हुए फॉर्म के साथ आपको नए पते का एड्रेस प्रूफ लगाना है
  • फिर इस फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करवा दें
  • इसके बाद आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपकी एक फोटो भी क्लिक होती है
  • फिर आपका पता अपडेट कर दिया जाता है जो कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें