बार-बार भूल जाते हैं बिल भरना?
- फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले बनाएं बिलों की मास्टर लिस्ट
सबसे आसान तरीका है कि महीने के सभी जरूरी बिल और ईएमआई की एक लिस्ट बना लें। इसमें घर का किराया, लोन की ईएमआई, क्रेडिट कार्ड, बिजली-पानी, मोबाइल, इंटरनेट, इंश्योरेंस और जरूरी सब्सक्रिप्शन शामिल कर सकते हैं। हर बिल के सामने उसकी ड्यू डेट और अनुमानित रकम लिख दें। यह लिस्ट मोबाइल के नोट्स, एक्सेल या किसी दूसरी सुविधाजनक जगह पर रखी जा सकती है।