फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: नवरात्रि पर ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें कैसे बचें

Mon, 05 Oct 2026 12:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Navratri Online Shopping Scam: नवरात्रि के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग और डिस्काउंट ऑफर बढ़ने के साथ साइबर ठगी का खतरा भी बढ़ जाता है। फर्जी वेबसाइट, लिंक और ऑफर के जरिए ठग लोगों से बैंकिंग और निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि पर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
नवरात्रि के दिनों में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, पूजा का सामान, घर की चीजें और दूसरे जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का खूब इस्तेमाल करते हैं। त्योहार के मौके पर कंपनियों की तरफ से छूट और ऑफर भी दिखाई देते हैं। इसी का फायदा साइबर ठग उठाने की कोशिश करते हैं।

दरअसल, कई बार मोबाइल पर ऐसा मैसेज आता है, जिसमें भारी डिस्काउंट, कूपन या सीमित समय वाले ऑफर का दावा किया जाता है। इस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही ठगी कर ली जाती है। ऐसे में अगर आप इस त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप एक छोटी सी गलती के कारण ठगी का शिकार हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि पर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
नवरात्रि में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें?

नंबर 1
  • साइबर ठग शॉपिंग वेबसाइट या ब्रांड के नाम और लोगो का इस्तेमाल करके फर्जी वेबसाइट या एप तैयार कर सकते हैं
  • यहां पर आपको बहुत कम कीमत पर सामान देने या अतिरिक्त कूपन का लालच दिया जाता है
  • इसलिए ध्यान रखें कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय वेबसाइट का पता खुद टाइप करें या आधिकारिक एप के जरिए ही खरीदारी करें किसी अनजान व्यक्ति की ओर से भेजे गए लिंक से सीधे खरीदारी करने से बचना चाहिए, वरना ठगी हो सकती है
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि पर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : एआई जनरेटेड
नंबर 2
  • कई मामलों में ठग ग्राहक को रिफंड, कैशबैक या ऑर्डर कैंसिल करने के नाम पर संपर्क कर सकते हैं
  • इसके बाद किसी लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी शेयर करने जैसी चीजें करवाई जाती हैं
  • पर जान लें कि अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी कभी किसी को शेयर न करें
  • ओटीपी शेयर करते समय भी सावधानी बरतें और शेयर करने से पहले चेक करें कि ये ओटीपी देना है या नहीं

4 of 5
नवरात्रि पर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : एआई जनरेटेड
नंबर 3
  • जालसाज लोगों को सोशल मीडिया या व्हाट्सएप के जरिए और ईमेल पर भी फेक लिंक भेजते हैं
  • इन लिंक के साथ मैसेज होता है जिसमें कम दाम में प्रोडक्ट्स देने जैसी बातें कही जाती हैं
  • पर जान लें कि ये लिंक फेक हो सकते हैं
  • इसलिए हमेशा क्लिक करने से पहले ये चेक करें कि मैसेज सच में ई-कॉमर्स कंपनी की तरफ से आया है या किसी पर्सनल नंबर से
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि पर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : एआई जनरेटेड
नंबर 4
  • क्यूआर कोड स्कैन स्कैम के जरिए भी लोगों को ठगा जाता है
  • ध्यान रखें कि अगर कोई व्यक्ति कहता है कि आपको क्यूआर कोड स्कैन करने से आपको पैसे या आपका रिफंड मिलेगा, तो सावधान हो जाएं
  • जान लें कि कभी भी ई-कॉमर्स कंपनी ऐसा नहीं करती है, कंपनी आपके पेमेंट सोर्स यानी जिस सोर्स से आपने पेमेंट की है वहीं रिफंड भेज देती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें