फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Character Certificate: ऐसे घर बैठे बनवा सकते हैं चरित्र प्रमाण पत्र, ये रहा सरल तरीका

Mon, 17 Jan 2022 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Character Certificate: चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने का तरीका - फोटो : istock
इंसान का व्यक्तित्व उसके मजबूत और साफ-सुथरे चरित्र से बनता है, जिस व्यक्ति का चरित्र सही होता है वो समाज, परिवार के साथ-साथ दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों और लोगों के बीच में हमेशा सम्मान पाता है। इसलिए जब भी आप किसी स्कूल या कॉलेज से पास होकर निकलते हैं, तो आपको सभी प्रकार के सर्टिफिकेट के साथ-साथ आपका चरित्र प्रमाण पत्र भी मिलता है। चरित्र प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कई सारे सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों में अहम दस्तावेज के तौर पर किया जाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आपके पास भी अपना चरित्र प्रमाण पत्र हो, लेकिन समस्या ये आती है कि चरित्र प्रमाण पत्र कहां से और कैसे बनवाएं? क्योंकि आज भी कई लोगों को ये पता नहीं होता है कि चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या करना होता है। इसलिए आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आप अपना चरित्र प्रमाण पत्र कहां से और कैसे बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
Character Certificate: चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने का तरीका - फोटो : pixabay
ऐसे बनता है चरित्र प्रमाण पत्र:-

स्टेप 1
  • दरअसल, आपका चरित्र प्रमाणित करने का काम पुलिस विभाग को दिया गया है। इसलिए जब भी आप चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपकी पुलिस वेरिफिकेशन होती है। हर राज्य के लोगों को अपना चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वहां की पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां से वो अपने चरित्र प्रमाण के लिए आवेदन कर सकते हैं। जैसे यूपी के लिए आपको पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर या 'यूपीकॉप ऐप' को डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Character Certificate: चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां पर आपको चरित्र प्रमाण पत्र वाले विकल्प का चयन करना होगा, जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा और वहां पर आप अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि आदि भर दीजिए।

4 of 5
Character Certificate: चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको फोटो, पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ भी साथ में लगाना होगा। अब आपको जानकारी भरने के क्रम में वर्तमान एड्रेस, जिला पुलिस स्टेशन, ठहरने की अवधि, साल और महीना भी भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Character Certificate: चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने का तरीका - फोटो : Pixabay
स्टेप 4
  • इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि 'क्या आपके या आपके परिवार के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या आपराधिक कार्यवाही हुई है? अगर ऐसा है तो हां पर क्लिक कीजिए या फिर ना। इसके बाद सारी जानकारी एक बार चेक करके सही वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए और फिर सब्मिट कर दीजिए। इसके बाद इसका शुल्क भी भुगतान करने के बाद आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा और कुछ दिनों बाद आपका चरित्र प्रमाण पत्र आपको बनकर मिल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें