फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड बनवाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

Mon, 17 Jan 2022 11:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ई-श्रम कार्ड बनवाते समय हो जाएं सावधान, अगर की ये गलती, तो खाली हो जाएगा बैंक खाता - फोटो : istock
भारत में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्रों से जुड़े लोग हैं। इन लोगों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की है। इन दिनों बड़े पैमाने पर लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। वहीं उसी के समानांतर ई-श्रम कार्ड से जुड़ी फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं। अगर आप भी अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। एक जरा सी गलती आपके लिए एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। बीते कुछ वक्तों में ऐसी कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं, जिनमें ई-श्रम कार्ड बनाने के बहाने व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी की गई। ऐसे में आप भी ई-श्रम बनवाते समय फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों को, जिनका ई-श्रम कार्ड बनवाते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
ई-श्रम कार्ड बनवाते समय हो जाएं सावधान, अगर की ये गलती, तो खाली हो जाएगा बैंक खाता - फोटो : PTI
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसी कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं, जिनमें ई श्रम कार्ड बनाने के बहाने लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। ग्रामीम क्षेत्रों में शिक्षा की कमी होती है। जलसाजों का समूह इसी बात का फायदा उठा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
ई-श्रम कार्ड बनवाते समय हो जाएं सावधान, अगर की ये गलती, तो खाली हो जाएगा बैंक खाता - फोटो : pixabay
उनका समूह नकली श्रम विभाग अधिकारी बनकर गांव में प्रवेश करता है और श्रम कार्ड बनाने के लिए ग्रामीण लोगों के दस्तावेजों की मांग करता है। ग्रामीण लोग उनकी इस चाल में आसानी से फंस जाते हैं और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को उन्हें सौंप देते हैं। इसके अलावा गांव वाले उनके कहने पर बायोमेट्रिक मशीन पर अपने अंगूठे का निशान भी देते हैं। इस कारण उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
ई-श्रम कार्ड बनवाते समय हो जाएं सावधान, अगर की ये गलती, तो खाली हो जाएगा बैंक खाता - फोटो : iStock
इसी चीज का फायदा उठाकर जालसाज गांव वालों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें जालसाजों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का बैंक अकाउंट पूरी तरह खाली कर दिया। आपको कभी भी किसी अनजान समूह या किसी व्यक्ति को श्रम कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं देना चाहिए। इसके अलावा कभी भी किसी अनजान शख्स को अपना आधार कार्ड ना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें