Mobile Number Link Your Bank Account Process in Hindi: आज के समय में लगभग हर किसी का अपना बैंक खाता होता है। लोगों की सैलरी बैंक खाते में आती है और लोग अपनी मेहनत की कमाई को इसी बैंक खाते में रखते भी हैं। वहीं, जब जरूरत होती है तो लोग अपने बैंक खाते से एटीएम के जरिए कैश निकाल पाते हैं। साथ ही यूपीआई के जरिए लोग ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाते हैं। खाते में कितने पैसे जमा हो रहे हैं या कितने पैसे कट रहे हैं वो जानकारी आपको मैसेज द्वारा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिल जाती है, लेकिन कई बार किन्हीं कारणों से लोग अपने इस मोबाइल नंबर को बदलवाना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो इसके दो तरीके हैं जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...