Aadhaar Card Mobile Number Link: जो लोग भारत के नागरिक हैं उनके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है क्योंकि आज के समय में अपनी पहचान बताने के लिए ये बेहद जरूरी दस्तावेज है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। इस आधार में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक दोनों तरह की जानकारी होती है। इसके अलावा आधार कार्ड से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होना जरूरी हो जाता है क्योंकि ओटीपी इस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर अब तक लिंक नहीं है या फिर आपको नया मोबाइल नंबर अपने आधार कार्ड से लिंक करवाना है तो आप करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...