Aadhaar Card: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, जिसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। राशन कार्ड बनवाना हो या फिर एक सिम कार्ड खरीदना हो आदि। लगभग हर एक काम के लिए आधार का होना जरूरी नजर आता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई इस आधार कार्ड को भारत के नागरिकों को जारी करता है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर बाकी अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। जैसे- आधार को बैंक खाते से लिंक करवाना पड़ता है। वहीं, कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ये जानकारी ही नहीं होती है कि उनके बैंक खाते से उनका आधार कार्ड लिंक है या नहीं। ऐसे में अगर आपको भी ये नहीं पता और आप ये जानना चाहते हैं, तो इसका एक तरीका है। इस बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...