Bank Holiday In March 2023: फरवरी का महीना आज खत्म हो रहा है और अगले दिन से मार्च महीने की शुरुआत हो जाएगी। अगर आप मार्च महीने में बैंकिंग से जुड़े किसी काम को करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपके साथ मार्च महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट साझा करने जा रहे हैं। मार्च महीने में होली, चैत्र नवरात्री जैसे कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में इस दौरान बैंकों की छुट्टियों की काफी भरमार है। अगर आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आप अपने जरूरी कार्यों को इन छुट्टियों के आगे पीछे करा सकते हैं। रिजर्व बैंक हर महीने छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस बार मार्च महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -