Tips For Facebook: आज के समय में बच्चे हों या फिर बड़े लोग, आपको लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन नजर आ जाएगा। अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल फोन आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। कॉल करने के अलावा ऑनलाइन बैंकिंग, मनोरंजन करने के लिए, सोशल मीडिया पर समय बिताने के लिए भी लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। बात अगर फेसबुक की करें, तो इस पर भी काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि आपको फेसबुक पर कौन स्टॉक कर रहा है? शायद नहीं, तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप इसका कैसे पता लगा सकते हैं कि फेसबुक पर कौन आपकी जासूसी कर रहा है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...