Aadhaar Update: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक डिटेल्स से लेकर डेमोग्राफिक्ल डिटेल्स दर्ज होती हैं। आधार कार्ड आने के बाद सरकारी तंत्र में एक पारदर्शिता आई है। इसके आने से व्यक्ति के पास कई सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट सीधे उन तक पहुंच रहा है। आज के समय आधार कार्ड का उपयोग कई जरूरी जगहों पर किया जा रहा है। स्कूल में बच्चों के एडमिशन, नौकरी, बैंक अकाउंट ओपन कराने से लेकर कई दूसरी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। अक्सर देखने को मिलता है कि जब हमारे आधार कार्ड में कोई गलती होती है। ऐसे में उसको अपडेट कराने के लिए नामांकन केंद्र पर जाना होता है। ऐसे में कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या आधार कार्ड को अपडेट कराने पर उसका नंबर बदल जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -