फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WiFi Tips: स्लो वाई-फाई स्पीड से हैं परेशान, तो इन तरीकों से कर सकते हैं स्पीड तेज

Wed, 17 May 2023 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्लो राउटर की स्पीड तेज करने के तरीके - फोटो : Istock
WiFi Tips in Hindi: कुछ साल पहले और अब काम करने के तरीके में काफी बदलाव आ चुका है। इसमें सबसे ज्यादा बदलाव इंटरनेट की वजह से नजर आता है। जिस काम को करने के लिए आपको पहले घंटों लगते थे, अब वो काम मिनटों में इंटरनेट की मदद से हो जाता है। किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो, मनोरंजन करना हो, किसी से वीडियो कॉल करनी हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम इंटरनेट की मदद से हो जाते हैं। इसके लिए लोग अब वाई-फाई भी लगवाते हैं। लेकिन कई बार लोगों के साथ दिक्कत होती है कि उनके वाई-फाई की स्पीड स्लो हो जाती है। ऐसे में अगर आपको भी इस दिक्कत से दो-चार होना पड़ता है, तो चलिए कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानते हैं जो हो सकता है की आपकी मदद कर पाएं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
स्लो राउटर की स्पीड तेज करने के तरीके - फोटो : istock
इन तरीकों से बढ़ सकती है स्लो वाई-फाई की स्पीड:-

पहला तरीका
  • आपको ध्यान रखना है कि आपका पासवर्ड कमजोर न हो, क्योंकि ऐसे पासवर्ड का इस्तेमाल करके कोई भी आपके वाई-फाई से कनेक्ट कर सकता है। ऐसे में जब ज्यादा यूजर बढ़ जाते हैं तो जाहिर है इंटरनेट स्लो हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
स्लो राउटर की स्पीड तेज करने के तरीके - फोटो : Istock
दूसरा तरीका
  • अगर आपके वाई-फाई की स्पीड स्लो हो गई है, तो चेक करें कि कहीं आपके राउटर के आगे कोई सामान तो नहीं रखा है। अगर ऐसा है तो उसे हटा दें, क्योंकि उसकी वजह से भी स्पीड कम हो सकती है।

4 of 5
स्लो राउटर की स्पीड तेज करने के तरीके - फोटो : iStock
तीसरा तरीका
  • राउटर को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां आपको काम करना है यानी एकदम सामने। पर कई लोग राउटर को कहीं और लगा देते हैं और काम किसी और कमरे या जगह पर करते हैं। ऐसा करने से भी वाई-फाई की स्पीड कम लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्लो राउटर की स्पीड तेज करने के तरीके - फोटो : iStock
चौथा तरीका
  • राउटर में लगे एंटीने वाई-फाई की स्पीड के लिए जरूरी होते हैं। पर देखने में आता है कि लोग ध्यान नहीं देते और कई बार ये एंटीना इधर-उधर हो जाता है, जिससे वाई-फाई की स्पीड स्लो हो सकती है। इसलिए इसे हमेशा सीधा करके ही रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें