फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: जब भी घर लाएं पनीर तो ऐसे लगाएं असली-नकली का पता, वरना आप हो सकते हैं बीमार

Sat, 06 Jul 2024 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिलावटी पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala
Fake or Real Paneer: आज के समय में शायद ही कोई चीज ऐसी हो जिसमें मिलावट न हो रही हो क्योंकि कई मौकों पर ऐसी चीजें सामने आती हैं जिनसे ये पता चलता है कि हमारी खाने-पीने की चीजों में जमकर मिलावट हो रही है। त्योहार आते ही मिठाइयों में मिलावट होने लगती है तो रोजमर्रा की चीजों में भी मिलावट देखने को मिल ही जाती है। ऐसे में अगर इन चीजों का सेवन किया जाए तो ये हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जैसे- अगर आप बाजार से पनीर ला रहे हैं और ये मिलावट वाला है तो ये आपकी तबीयत खराब करने के लिए काफी हो सकता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ तरीकों की मदद से पता लग सकते हैं कि पनीर असली है या फिर नकली है। आप अगली स्लाइड्स में इन तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मिलावटी पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock
इन तरीकों से लगा सकते हैं असली-नकली पनीर का पता:-

नंबर 1
  • आप अगर अपने घर पर पनीर लेकर आए हैं तो आप एक आसान से तरीके से पता लगा सकते हैं कि ये असली है या फिर नकली है। इसके लिए आपको पनीर को अपने हाथों से मसल लेना है। इस दौरान ध्यान दें कि अगर पनीर टूटकर गिर रहा है तो ये संकेत हो सकता है कि ये पनीर नकली हो।
विज्ञापन

3 of 5
मिलावटी पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock
नंबर 2
  • असली पनीर जो होता है वो अपनी खुशबू से भी जाना जाता है और आप इससे ही इसे पहचान सकते हैं। जब भी पनीर खरीदें तो उसे सूंघ सकते हैं। इस दौरान अगर पनीर में दूध की खुशबू आ रही है तो ये असली होता है, लेकिन अगर इसमें कोई खुशबू ही नहीं है तो ये नकली पनीर हो सकता है।

4 of 5
मिलावटी पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock
नंबर 3
  • जाहिर है कि काफी लोगों को पनीर खाना पसंद होता है और वो भी घर पर बना हुआ है। ऐसे में अगर आप भी घर पर पनीर लाएं हैं तो आपको असली-नकली का पता करने के लिए इसे सबसे पहले उबालने के लिए रख देना है। फिर पनीर को अलग निकालकर रख दें ताकि ये ठंडा हो जाए...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलावटी पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock
  • इसके बाद आपको इस ठंडे हुए पनीर के ऊपर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डालना होता है। ऐसा करने के बाद इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद देखें कि अगर पनीर हल्के लाल रंग का हो गया है तो ये पनीर यूरिया या डिटर्जेंट से तैयार किया हुआ हो सकता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें