फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ginger Adulteration: अदरक वाली चाय पीने के शौकीन हैं, ऐसे करें असली और नकली अदरक में पहचान

Wed, 11 Dec 2024 02:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में असली और नकली अदरक में पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Ginger - फोटो : Amar Ujala
सर्दियों का सीजन चल रहा है। ठंड के मौसम में अक्सर लोग खूब चाय पीते हैं। वहीं कई लोग चाय का जायका बढ़ाने के लिए उसमें अदरक भी डाल देते हैं। अदरक डालने के बाद चाय पीने में काफी अच्छी लगती है। अगर आप भी चाय में अदरक मिलाकर पी रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। इन दिनों बाजार में नकली अदरक की काफी बिक्री हो रही है। अगर आप भी इन नकली अदरक का सेवन कर रहे हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इन अदरक में हानिकारक रसायन मिला हुआ है जिसका सेवन करने पर आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में असली और नकली अदरक में पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ginger - फोटो : AdobeStock
आप जब भी बाजार में अदरक खरीदने जा रहे हैं उस दौरान आपको अदरक का एक टुकड़ा लेकर सूंघना है। बाजार में मिलने वाले असली अदरक की गंध काफी तीखी और तेज होती है। वहीं जो नकली अदरक होता है उसमें गंध नहीं होती है। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन

3 of 5
Ginger - फोटो : AdobeStock
आप अदरक की पहचान उसके छिलके से भी कर सकते है। असली अदरक को छीलते समय वह हाथों से चिपक जाएगा। अगर अदरक छीलते समय सख्त और छीलने में काफी मुश्किल लगता है तो यह इस बात का बड़ा संकेत है कि वह नकली है। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

4 of 5
Ginger - फोटो : AdobeStock
आपको बाजार से इस तरह का अदरक कभी नहीं खरीदना चाहिए जो दिखने में काफी साफ और चमकदार हो। कई बार अदरक को एसिड या डिटर्जेंट की मदद से धोया जाता है जो इसे चमकदार बना देते हैं। 

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ginger - फोटो : AdobeStock
आप नाखून चुभाकर भी अदरक की पहचान कर सकते हैं। इसमें आपको अदरक को नाखून से चुभोना है। नाखून चुभोने के बाद अगर छिलका आसानी स उतर जाता है और उसमें से तीखी गंध आती है तो वह असली है। वहीं अगर छिलका सख्त तो इस बात की बड़ी संभावना है कि वह नकली है।

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें