फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरों से सावधान: कहीं आपका दूध भी तो नकली नहीं? घर बैठे ऐसे लगा सकते हैं पता

Thu, 06 Jul 2023 01:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check The Purity Of Milk: कैसे पता लगाएं असली-नकली दूध का? - फोटो : Istock
Identify Chemical Milk: घर वालों से लेकर डॉक्टर तक दूध पीने की सलाह देते हैं। खासतौर पर बच्चों को दूध का सेवन करने के लिए कहा जाता है, जिससे उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं। यही नहीं, दूध सिर्फ पीने के लिए ही नहीं बल्कि कई तरह के पकवानों को बनाने के भी काम आता है। दूध से पनीर, कई तरह की मिठाइयां जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं। लेकिन क्या जिस दूध का आप सेवन कर रहे हैं, वो असली है? ऐसा इसलिए क्योंकि मिलावटखोर दूध में डिटर्जेंट और स्टार्च तक मिला देते हैं। ऐसे में अगर इस दूध का सेवन किया जाए, तो आप बहुत बीमार तक पड़ सकते हैं। इसलिए आप चाहें तो घर बैठे ही अपने दूध का पता लगा सकते हैं कि ये असली है या फिर नकली है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
How To Check The Purity Of Milk: कैसे पता लगाएं असली-नकली दूध का? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
दूध में मिलावट है या नहीं, इन तरीकों से कर सकते हैं चेक:-

नंबर 1
  • क्या आपके दूध में मिलावट है? आप इसे चेक कर सकते हैं। आपके दूध में किसी प्रकार का सिथेंटिक है या कोई अन्य तरह की मिलावट है, तो आप दूध को सूंघकर पता लगा सकते हैं कि इसमें मिलावट है या नहीं। साथ ही दूध के स्वाद से भी ये पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
How To Check The Purity Of Milk: कैसे पता लगाएं असली-नकली दूध का? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आप अगर ये जानना चाहते हैं कि आपके दूध में मिलावट है, तो इसके लिए आप इस दूध का खोया बना सकते हैं क्योंकि इससे आप ये जान सकते हैं। इसलिए आपको दूध को एक बर्तन में रखकर धीमी आंच पर एक चम्मच की मदद से चलाना है।

4 of 5
How To Check The Purity Of Milk: कैसे पता लगाएं असली-नकली दूध का? - फोटो : istock
  • इसके बाद दूध को गैस से उतार लें और 2-3 घंटे तक ठंडा होने दें। फिर देखें कि अगर दूध पत्थर जैसा ठोस हो गया है, तो आपका दूध सिंथेटिक हो सकता है। जबकि अगर खोया ठोस और तैलीय होता है, तो आपका दूध शुद्ध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check The Purity Of Milk: कैसे पता लगाएं असली-नकली दूध का? - फोटो : Istock
नंबर 3
  • असली-नकली दूध का पता आप स्लिप टेस्ट के जरिए भी लगा सकते हैं। ऐसे में आपको पहले दूध की दो-तीन बूंद एक प्लेन सरफेस पर गिरानी है। इस दौरान अगर दूध सरफेस पर गिरने के बाद धीरे-धीरे बढ़ते हुए पीछे निशान छोड़ता है, तो ये दूध शुद्ध हो सकता है। पर अगर दूध गिरने के बाद कोई निशान नहीं छोड़ रहा है, तो ये मिलावट वाला दूध हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें