इन दिनों बाजार में विभिन्न खाद्य सामग्रियों में मिलावट की जा रही है। यह हमारी सेहत के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। खाने पीने वाली चीजों में की गई मिलावट से लोगों को गंभीर बीमारियों के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। हम सभी लोगों के घरों में खाना बनाने के लिए सरसों के तेल को उपयोग में लाया जाता है। वहीं इन दिनों बाजार में सरसों के तेल में भी मिलावट की जा रही है।
मिलावटी सरसों के तेल का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। इस कारण आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है, जिनकी मदद से आप सरसों के तेल में की गई मिलावट का पता कर सकें। कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके हैं, जिनकी मदद से आप सरसों के तेल में मिलावट की गई है या नहीं इस बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।