फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Tips and Tricks: इस आसान तरीके से करें अपनी व्हाट्सएप चैट को हाइड, जानें क्या है प्रोसेस

Wed, 14 Dec 2022 01:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to hide personal chat in WhatsApp - फोटो : Istock
How to hide personal chat in WhatsApp: आज के समय व्हाट्सएप का उपयोग हम सभी लोग कर रहे हैं। व्हाट्सएप आने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। आज हम सभी लोग पर्सनल चैट, बिजनेस से लेकर कई दूसरे कामकाज के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप ने मैसेजिंग को काफी आसान बना दिया है। इसी वजह से दो बिलियन से भी ज्यादा लोग आज के समय व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, तो ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय हम में से अधिकतर लोग प्राइवेसी को देखते हुए अपनी पर्सनल चैट को हाइड करना चाहते हैं। हालांकि, चैट को हाइड करने को लेकर व्हाट्सएप के पास कोई इनबिल्ट फीचर नहीं है। ऐसे में कई बार लोग किसी थर्ड पार्टी एप का उपयोग व्हाट्सएप चैट को हाइड करने के लिए करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How to hide personal chat in WhatsApp - फोटो : istock
हालांकि, थर्ड पार्टी एप का उपयोग करना काफी खतरनाक है। इससे आपका पर्सनल डाटा लीक हो सकता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप अपनी पर्सनल चैट को व्हाट्सएप में भी छिपा सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How to hide personal chat in WhatsApp - फोटो : Istock
व्हाट्सएप में अपनी पर्सनल चैट को छिपाने के लिए आप आर्काइव फीचर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन करना है।    

4 of 5
How to hide personal chat in WhatsApp - फोटो : Istock

व्हाट्सएप अकाउंट ओपन करने के बाद उस चैट को कुछ देर तक प्रेस करके होल्ड रखें, जिसे आप हाइड करना चाहते हैं। इसके बाद स्मार्टफोन की स्क्रीन पर ऊपर की तरफ कई ऑप्शन्स शो होने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to hide personal chat in WhatsApp - फोटो : Istock
यहां आपको आर्काइव के विकल्प का चयन करना है। इस ऑप्शन्स पर क्लिक करते ही आपकी चैट आर्काइव सेक्शन में चली जाएगी। ऐसे में आपकी चैट सामान्य तौर पर व्हाट्सएप में नहीं दिखेगी। इसके लिए आपको व्हाट्सएप ओपन करने के बाद आर्काइव सेक्शन में जाना है। इस आसान तरीके से आप अपनी पर्सनल चैट को छिपा सकते हैं।

LPG Gas Cylinder: अगर आपके पास भी है गैस सिलेंडर, तो इन परिस्थितियों में मिलते हैं 50 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें