फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Signal: ट्रेन या बस में सफर के समय गायब हो जाता है सिग्नल? तुरंत करें सेटिंग में ये बदलाव

Sun, 08 Feb 2026 05:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to get mobile signal during travel: सफर के दौरान मोबाइल नेटवर्क का अचानक चले जाना कई बार बड़ी परेशानी बन जाती है, खासकर जब कॉल या इंटरनेट की तुरंत जरूरत हो। ऐसे में कुछ आसान और सही उपाय अपनाकर नेटवर्क की समस्या को जल्दी दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन
1 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
Mobile Signal Tips: सफर के समय मोबाइल नेटवर्क का बार-बार जाना एक आम समस्या है। ट्रेन, बस, पहाड़ी इलाकों या हाईवे पर यात्रा करते समय कई बार नेटवर्क गायब हो जाता है, जिसके चलते अचानक कॉल ड्रॉप, इंटरनेट बंद हो जाता है या No Signal मोबाइल पर दिखाता है। यह कई बार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। जरूरी कॉल, मैप या इमरजेंसी में संपर्क टूट जाना जोखिम भरा भी हो सकता है। हालांकि, मोबाइल नेटवर्क जाने की यह समस्या हमेशा टावर की कमी के कारण ही नहीं होती, बल्कि फोन की सेटिंग्स या नेटवर्क रीफ्रेश न होने की वजह से भी हो सकती है। इस कारण कुछ आसान सेटिंग्स को अपनाकर आप आसानी से नेटवर्क पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK

एरोप्लेन मोड

  • अगर सफर करते समय आपके फोन का नेटवर्क बार-बार जा रहा है, तो सबसे पहले एरोप्लेन मोड का इस्तेमाल करें।
  • फोन में एरोप्लेन मोड को 15 से 20 सेकेंड के लिए ऑन करें और फिर बंद कर दें।
  • इससे आपका मोबाइल नजदीकी उपलब्ध मोबाइल टावर से दोबारा कनेक्ट होने की कोशिश करता है।
  • यह तरीका नेटवर्क को रिफ्रेश करने का एक कारगर उपाय है। ऐसा करने से कई बार दोबारा सिग्नल आ जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK

रिस्टार्ट

  • आप फोन को रिस्टार्ट भी कर सकते हैं।
  • सफर करते समय अगर फोन का नेटवर्क गायब हो चुका है तो इस स्थिति में फोन को एक बार बंद करके दोबारा चालू करने से नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट होती हैं और मोबाइल नए सिरे से नेटवर्क खोजता है।
  • ऐसा करने से फोन में दोबारा सिग्नल आ सकता है।

4 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK

नेटवर्क ऑपरेटर

  • इसके अलावा मोबाइल की सेटिंग में जाकर नेटवर्क ऑपरेटर को Select Automatically पर सेट करना भी जरूरी है।
  • कई बार फोन किसी कमजोर नेटवर्क से जुड़ा रह जाता है।
  • इस कारण सिग्नल बार-बार गायब होता है। 
  • ऑटोमैटिक नेटवर्क सेलेक्शन चालू करने पर फोन खुद उपलब्ध नेटवर्क को चुन लेता है।
  • इससे कॉल और डाटा कनेक्शन स्थिर रहते हैं और फोन में हमेशा सिग्नल मौजूद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK

इमरजेंसी में कर सकते हैं 112 नंबर पर कॉल

  • वहीं आप किसी इमरजेंसी में हैं और आपके मोबाइल ऑपरेटर का नेटवर्क बिल्कुल उपलब्ध नही है, तो आप 112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
  • ये किसी भी उपलब्ध मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल कर कॉल कनेक्ट कर सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें