फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Scooty Yojana 2022: लड़कियों को जल्द मिल सकती है मुफ्त स्कूटी, आवेदन से लेकर दस्तावेज तक सबकुछ यहां जानें

Fri, 10 Jun 2022 03:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Free Scooty Yojana 2022: मुफ्त स्कूटी योजना में कैसे आवेदन करें - फोटो : istock
Free Scooty Yojana 2022: आज के समय में अगर आप लड़का और लड़की में फर्क करते हैं, लड़कियों को लड़कों से कमजोर समझते हैं, लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखते हैं या ऐसा कोई कदम उठाते हैं जो लड़कियों के हित में न हो आदि। तो आपको अब बदलने की जरूरत है, क्योंकि लड़कियां हर एक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और न सिर्फ अपने माता-पिता का बल्कि देश का नाम भी गर्व से ऊंचा कर रही हैं। लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें अपने-अपने स्तर पर भी कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं, जिनका सीधा फायदा लड़कियों को दिया जा रहा है। जैसे- एक योजना है रानी लक्ष्मी बाई योजना, जिसे उत्तर प्रदेश में रहने वाली लड़कियों के लिए जल्द शुरू किया जाएगा। तो चलिए आपको इस योजना के बारे में विस्तार से सबकुछ बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Free Scooty Yojana 2022: मुफ्त स्कूटी योजना में कैसे आवेदन करें - फोटो : istock
योजना के बारे में जानिए
  • दरअसल, इस योजना का नाम है रानी लक्ष्मी बाई योजना, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वहां की लड़कियों के लिए जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की लड़कियों को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। इस योजना के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने घोषणा पत्र में जानकारी दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
Free Scooty Yojana 2022: मुफ्त स्कूटी योजना में कैसे आवेदन करें - फोटो : istock
किन्हें मिलेगी स्कूटी?
  • सरकार द्वारा रानी लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्धेश्य से इस योजना को शुरू किया जाएगा।

4 of 6
Free Scooty Yojana 2022: मुफ्त स्कूटी योजना में कैसे आवेदन करें - फोटो : istock
  • इस योजना का लाभ राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के अलावा निजी विश्वविद्यालय की छात्राओं को भी मिलेगा। हालांकि, इस योजना के लिए आवेदन करने की आधिकारिक जानकारी सरकार की तरफ से नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जल्द ही शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Free Scooty Yojana 2022: मुफ्त स्कूटी योजना में कैसे आवेदन करें - फोटो : istock
कैसे होगा आवेदन?
  • जैसे ही सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलेगी, ठीक वैसे ही पात्र छात्राएं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Free Scooty Yojana 2022: मुफ्त स्कूटी योजना में कैसे आवेदन करें - फोटो : istock
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत:-
  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ड साइज फोटो
  • शैक्षिक दस्तावेज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें