फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Gas Cylinder: होली के मौके पर सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

Thu, 21 Mar 2024 10:12 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Istock
PM Ujjwala Yojana: होली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार 25 तारीख को होली का त्योहार देशभर में जश्न के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप होली के मौके पर आवेदन करके मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ उठा सकते हैं। भारत सरकार की इस शानदार स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2016 में की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश की गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर प्रदान कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक कई महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दिया जा चुका है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Ujjwala Yojana - फोटो : i stock
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में बीपीएल परिवार से जुड़ी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। वे महिलाएं जो इस स्कीम में आवेदन करने जा रही हैं। उनके पास बीपीएल कार्ड के साथ राशन कार्ड भी होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
PM Ujjwala Yojana - फोटो : i stock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की फोटोकॉपी, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज शामिल है।

4 of 5
PM Ujjwala Yojana - फोटो : i stock
अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपका बैंक अकाउंट आपके आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Ujjwala Yojana - फोटो : pixabay
आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/index.aspx पर विजिट करके सभी जरूरी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इस स्कीम में अपना आवेदन कर सकती हैं। 

Mutual Fund SIP: 7_20_12 का यह फॉर्मूला आपके बच्चों का भविष्य कर सकता है सुरक्षित, मिल सकते हैं 69.9 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें