Banking Rules: तकनीक के विकास ने आज हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। आज के इस डिजिटल युग में पूरा विश्व सूचना तंत्र के साथ जुड़ा है। आज बड़ी बड़ी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को इसी के माध्यम से अंजाम दिया जा रहा है। देश में डिजिटल क्रांति आने के बाद लोग बड़े पैमाने पर लेन-देन ऑनलाइन कर रहे हैं। खासकर यूपीआई आने के बाद देश में डिजिटल पेमेंटिंग के क्षेत्र में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में देश कैशलेस इकोनॉमी बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है। वहीं कई मर्तबा ट्रांजैक्शन करते समय हमारे पैसे किसी गलत खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं। अगर आपने भी गलती से किसी दूसरे खाते में पैसों को ट्रांसफर कर दिया है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने पैसों को दोबारा अपने खाते में वापस पा सकते हैं।