फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Life Hacks: घर में लगी सीलन से हैं परेशान, तो इन चार तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा

Tue, 23 Aug 2022 04:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दीवारों से सीलन छुटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Amar Ujala
गर्मी का मौसम आते ही लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान होने लगते हैं। पसीना और बदबू भी लोगों के लिए दिक्कत बनता है। ऐसे में लगभग सभी को बारिश का इंतजार रहता है, लेकिन जैसे ही बारिश का मौसम आता है तो लोगों को कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती है। इसमें से एक है घर में सीलन आना। दीवारों से लेकर छत तक पर सीलन आ जाती है, बस अंतर है कि कहीं कम तो कहीं ज्यादा सीलन बारिश के कारण होने लगती है। वहीं, सीलन होने के कारण इन जगहों पर कीड़े, मकड़ियां अपने घर न बना लें, ये भी दिक्कत रहती है। इसलिए हर कोई इस समस्या से निजात पाने का तरीका ढूंढता है। अगर आप भी इस सीलन से परेशान हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपके काफी काम आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दीवारों से सीलन छुटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
समस्या को पहचानें
  • आपको सबसे पहले ये जानना है कि घर में सीलन क्यों आ रही है। क्या ये बारिश के कारण है या कोई पाइप टूटने के कारण। वजह को जानकर इसे ठीक करवाएं, ताकि भविष्य में आपको ये दिक्कत दोबारा न हो।
विज्ञापन

3 of 5
दीवारों से सीलन छुटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Pixabay
नमक का इस्तेमाल
  • सीलन को दूर करने में नमक भी मदद कर सकता है, क्योंकि ये नमी को सोख लेता है। आपको एक छिछले डिब्बे में लगभग एक किलोग्राम नमक को सीलन वाली जगह पर रख देना है। फिर आप देखेंगे कि नमक नमी को सोख रहा है।

4 of 5
दीवारों से सीलन छुटाने के तरीके क्या हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
डीह्युमिडिफायर उपकरण
  • अगर आपके घर में सीलन है, तो आप इसे डीह्युमिडिफायर उपकरण के जरिए दूर कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करके सीलन को दूर किया जा सकता है, क्योंकि ये सीलन को सोख लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीवारों से सीलन छुटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Pixabay
ऐसे दूर कर सकते हैं बदबू
  • आपको अगर सीलन वाली जगह पर बदबू आ रही है, तो इसे दूर करने के लिए आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक स्प्रे वाली बोतल में पानी में मिलाकर हाइड्रोजन पेरोक्साइड को डाल लें, और फिर इसका छिड़काव बदबू वाली जगह पर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें