फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Life Hacks: नल से लीक हो रहा है पानी, तो इस आसान तरीके सें करें उसको फिक्स

Thu, 05 Jan 2023 04:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Fix a Leaky Faucet - फोटो : Istock
How to Fix a Leaky Faucet in Five Simple Steps: अक्सर देखने को मिलता है कि नल की साफ-सफाई करते समय वह थोड़ा सा इधर-उधर हिल जाता है। इस कारण उसमें से पानी लीक करने लगता है। ऐसा होने पर पानी की काफी ज्यादा बर्बादी होती है। वहीं कई बार तो नल अंदर से गंदा हो जाता है। नल गंदा होने के कारण उसमें अंदर की तरफ से पानी जमा हो जाता है। पानी जमा होने के कारण वह अंदर से ब्लॉक हो जाता है। ऐसे में नल का पानी लीक करता है।

नल से जुड़ी इन समस्याओं के आने से लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें अपने घरों में प्लंबर को बुलाना पड़ता है। नल ठीक करने के लिए प्लंबर आपसे काफी ज्यादा पैसे लेते हैं। अगर आपके घर में भी नल कहीं से लीक कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास तरीकोें के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने लीक हो रहे नल को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How to Fix a Leaky Faucet - फोटो : Istock
इसके लिए सबसे पहले आपको इस बारे में पता करना चाहिए कि नल के लीक करने की वजह क्या है? नल लीक होने के दो प्रमुख कारण होते हैं। इसमें पहला कारण नल का टूटना है। वहीं दूसरा कारण नल के ज्वाइंट का ढीला होना है। 

Life Hacks: रसोई में पड़े पुराने गिलास के भी हैं कई फायदे, इस तरह करें उसका उपयोग
विज्ञापन

3 of 5
How to Fix a Leaky Faucet - फोटो : Istock
अगर आपका नल कहीं से टूट चुका है। इस स्थिति में आपको अपने नल को बदलने की जरूरत है। वहीं अगर आपके नल का ज्वाइंट ढीला है। ऐसे में इसे आप कुछ तरीकों को अपनाकर ठीक कर सकते हैं। 

4 of 5
How to Fix a Leaky Faucet - फोटो : Istock

How to Fix a Leaky Faucet in Five Simple Steps

  • आप अपने नल के लीक होने की समस्या को ठीक करने के लिए धागे को उपयोग में ला सकते हैं।
  • अक्सर जब नल ढीला हो जाता है, तो वह लीक करने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Fix a Leaky Faucet - फोटो : Istock
  • इसे ठीक करने के लिए आप नल की चूड़ियों में धागे का इस्तेमाल करके उसमें लपेट सकते हैं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि धागे को लपेटते समय ऊपर से पानी के सप्लाई का बंद होना जरूरी है।
  • धागा लपेटने के बाद नल को टाइट से उसमें बांध दें। इससे पानी के लीक होने की समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें