फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro Card: क्या गलती से कर दिया है किसी दूसरे का मेट्रो कार्ड रिचार्ज? तो जानें कैसे मिलेगा रिफंड

Thu, 05 Jan 2023 04:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गलत मेट्रो कार्ड रिचार्ज होने पर रिफंड कैसे पाएं? - फोटो : istock
Metro Card: अगर आप कुछ साल पीछे जाएंगे तो देखेंगे कि कैसे शहर के अंदर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोगों को बसों में धक्के खाने पड़ते थे, क्योंकि इनमें भीड बहुत ज्यादा होती थी। ऐसे में महिलाओं और बच्चों को खासतौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि अब ज्यादातर जगहों पर मेट्रो चलने लगी है। ऐसे में मेट्रो में लंबी दूरी का सफर भी बिना किसी दिक्कत के जल्दी पूरा हो जाता है। वहीं, अब तो मेट्रो कार्ड को रिचार्ज कराने के लिए लाइन में भी नहीं लगना पड़ता, क्योंकि आप चाहें तो इसे ऑनलाइन ही रिचार्ज कर सकते हैं। इसके लिए मेट्रो कार्ड के पीछे लिखे नंबर की मदद ली जाती है, लेकिन जरा सोचिए कि कई लोग ऐसे भी होंगे जिनसे गलती से गलत कार्ड नंबर दर्ज हो गया होगा जिससे उनका रिचार्ज किसी और के मेट्रो कार्ड पर हो गया होगा। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपको इसका रिफंड मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गलत मेट्रो कार्ड रिचार्ज होने पर रिफंड कैसे पाएं? - फोटो : istock
  • दरअसल, कई बार जल्दबाजी में लोगों से किसी दूसरे का मेट्रो कार्ड रिचार्ज हो जाता है। ऑनलाइन मेट्रो रिचार्ज करते समय गलत मेट्रो कार्ड नंबर दर्ज करने पर ये गलती हो जाती है। पर अगर गलत रिचार्ज हो भी गया है, तो आपको रिफंड मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
गलत मेट्रो कार्ड रिचार्ज होने पर रिफंड कैसे पाएं? - फोटो : istock
ये है रिफंड लेने का तरीका
  • अगर आपसे किसी गलत मेट्रो कार्ड पर रिचार्ज हुआ है, तो आपको रिफंड उस स्थिति में मिलेगा। जब रिचार्ज हुए कार्ड को अगर व्यक्ति 10 दिन तक ऑटो वेंडिंग मशीन पर टॉपअप अवेल नहीं करता है।

4 of 5
गलत मेट्रो कार्ड रिचार्ज होने पर रिफंड कैसे पाएं? - फोटो : istock
  • अगर उस शख्स ने रिचार्ज नहीं किया है, तो आपको मिलने वाले रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। यहां ये जरूर जान लें कि आपसे जितने भी अमाउंट का गलत रिचार्ज हुआ, तो रिफंड मिलते समय इस अमाउंट से में 2.5 फीसदी मेट्रो विभाग की ओर से काटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गलत मेट्रो कार्ड रिचार्ज होने पर रिफंड कैसे पाएं? - फोटो : PTI
लगता है इतना समय
  • जब ये तय हो जाता है कि आपको रिफंड मिलेगा, तो ऐसे में पैसे वापस आने में 11 से 30 दिनों का समय लग सकता है। हालांकि, खराब पड़े मेट्रो कार्ड में रिचार्ज होने पर मेट्रो की तरफ से तुरंत रिफंड मिल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें