How to find adulteration in pulses: इन दिनों बाजार में बिकने वाली कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। इन मिलावटी चीजों का सेवन करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हम में से अधिकतर लोग नियमित दाल का सेवन करते हैं। दाल में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा यह फाइबर की भी अच्छी स्त्रोत होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में बिकने वाली दाल में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। अगर आप इन मिलावटी दाल का सेवन करते हैं। ऐसे में आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी दाल की पहचान कर सकते हैं।