Wrong Challan Complaint: कई बार देखने को मिलता है कि हम किसी तरह के ट्रैफिक नियम को तोड़ते भी नहीं हैं, फिर भी हमारे मोबाइल पर चालान का मैसेज आ जाता है। कई बार यह तकनीकी गलती, कैमरे की खराबी या वाहन नंबर मिलते-जुलते होने की वजह से हो जाता है। व्यक्ति का गलत चालान कटने के बाद वह काफी परेशान हो जाता है।
जानकारी के अभाव में उसे इस बारे में पता भी नहीं होता है कि गलत चालान को कैसे रद्द कराया जाता है। अगर आपका भी गलत चालान कट गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसकी शिकायत दर्ज कराकर चालान को रद्द करा सकते हैं। आइए जानते हैं ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए गलत चालान को रद्द कराने का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस क्या है?