Delhi NCR AQI Air Pollution Essential Safety Tips In Hindi: दिवाली का पर्व बीत चुका है और अब लोग छठ के महापर्व को मना रहे हैं। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और ये इतना बढ़ चुका है कि थोड़ी सी लापरवाही हमें बीमार करने के लिए काफी हो सकती है। इसलिए इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
दिवाली के तुरंत बाद ही केंद्रीय गुणवत्ता प्रबंधन यानी CAQM ने पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी GRAP स्टेज 1 लागू किया था। वहीं, जैसे ही प्रदूषण का स्तर बढ़ा तो दिल्ली में GRAP स्टेज 2 लागू कर दिया गया। अगर बात दिल्ली या इसके आसपास के इलाकों की हवा की क्वालिटी की करें, तो इसको खराब श्रेणी में रखा गया है। इसलिए अगर आपको खुद का, अपनों का और खासतौर पर बच्चों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इस प्रदूषण से बचने के लिए किन 4 बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...