How To Download e- PAN Card: आज के समय पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को है। वित्तीय लेनदेन या उससे जुड़ी किसी खास काम लिए पैन कार्ड उपयोग में आता है। यही नहीं स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करना हो या म्यूचुअल फंड में निवेश। इन जगहों पर भी पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को पड़ती है। पैन कार्ड में दस अंकों का अल्फा न्यूमेरिक नंबर होता है, जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है। कई तरह की फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने के साथ-साथ इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए भी हमें पैन कार्ड की खास जरूरत पड़ती है। यही नहीं किसी तरह के लोन के लिए आवेदन करने या नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी पैन कार्ड उपयोग में आता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पैन कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। वहीं अगर पैन कार्ड कहीं खो जाए या टूट जाए। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आपका भी पैन कार्ड कहीं खो या टूट गया है, तो परेशान होने की बजाए आप ई-पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।