फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAN Card: खो गया है पैन कार्ड, तो बिना घबराए ऐसे करें नए ई-पैन को डाउनलोड

Mon, 20 Feb 2023 04:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Download E-PAN Card - फोटो : सोशल मीडिया
How To Download E-PAN Card: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड की खास जरूरत हमें वित्त से जुड़े कार्यों को करने के लिए होती है। इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते समय भी पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है। इस स्थिति में आप आईटीआर नहीं भर सकते हैं। इसके अलावा स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने से लेकर नौकरी करते समय भी पैन कार्ड की मांग की जाती है। पैन कार्ड में दस अंक दर्ज होते हैं। इन अंकों में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारी छिपी होती है। इन दिनों पैन कार्ड को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में यह काफी जरूरी दस्तावेज है। अगर पैन कार्ड कहीं गुम हो जाए। इस स्थिति में व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Download E-PAN Card - फोटो : amar ujala
इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पैन कार्ड खोने की स्थिति में ई-पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। ई-पैन कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

YouTube: अब यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीम करते समय नहीं आएंगी एड्स, बस करने होंगे येे काम
विज्ञापन

3 of 5
How To Download E-PAN Card - फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए सबसे पहले आपको https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर विजिट करना है। 

4 of 5
How To Download E-PAN Card - फोटो : Istock
इसके बाद आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको नियम व शर्तों के बॉक्स पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Download E-PAN Card - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद आपको कंफर्मेशन के विकल्प का चयन करके शुल्क देना है। इस तरह से आप आसानी से अपना ई-पैन पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। 

Investment Tips: सरकार की इन स्कीम्स में करें निवेश, एफडी से ज्यादा मिल रहा रिटर्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें