फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hidden Camera: होटल के कमरे में लगा हुआ है हिडन कैमरा या नहीं? इस तरह करें पता

Sat, 16 Aug 2025 08:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप होटल के कमरे में लगाए गए हिडन कैमरे के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to detect hidden cameras in hotel room - फोटो : AdobeStock
आज के इस युग में घूमना-फिरना हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। इस कारण होटल में रूम बुक करके ठहरना आम बात है। कई बार लोग ऑफिस टूर, पारिवारिक यात्रा या अपने किसी दोस्त के साथ कहीं पर घूमने जाते हैं तो होटल में रुकते हैं। वहीं बीते वर्षों में कई ऐसे मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां होटल के कमरों में हिडन कैमरा लगाकर लोगों की निजी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया है। इस तरह की घटनाएं न केवल निजता का उल्लंघन हैं बल्कि यह एक गंभीर अपराध भी है। होटल के कमरों में लगाए जाने वाले कई हिडन कैमरे इतने छोटे होते हैं कि उन्हें आसानी से बल्ब, पंखे, टीवी या फोटो फ्रेम में फिट किया जा सकता है। इस कारण इनके बारे में पता करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। इसलिए आपको होटल के कमरों में जांच करना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
How to detect hidden cameras in hotel room - फोटो : AdobeStock
कई बार इन हिडन कैमरों को दीवार के छोटे छेदों के पीछे या किसी डिवाइस में भी छिपा दिया जाता है। इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप होटल के कमरे में लगाए गए हिडन कैमरे के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन

3 of 5
How to detect hidden cameras in hotel room - फोटो : AdobeStock
कमरे में कैमरे को कहां छिपाया गया है, इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको कमरे की लाइट को बंद कर देना है। इसके बाद अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट को जलाएं। कैमरे का लेंस चमकदार होता है, फ्लैशलाइट में यह दिख सकता है।

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

 

4 of 5
How to detect hidden cameras in hotel room - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा आपको कमरे में अपना मोबाइल कैमरा ऑन करके हर तरफ घुमाना होगा। छिपे कैमरे कई बार इंफ्रारेड लाइट का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन के कैमरे से आप इस बारे में पता कर सकते हैं।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to detect hidden cameras in hotel room - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा अगर किसी दीवार पर या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में एक्स्ट्रा वायरिंग या कोई छोटा सा छेद दिखता है तो वहां कैमरे के छिपे होने की संभावना है। अगर आपको होटल के कमरे में किसी संदिग्ध कैमरे का पता चलता है, तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से करें।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें