फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: सस्ते में कर आइए काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

Sat, 16 Aug 2025 07:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ये तीनों पवित्र स्थान हमारी आस्था, अध्यात्म और ऐतिहासिक महत्व का केंद्र हैं। वाराणसी की गिनती भारत के प्राचीन शहरों में की जाती है। यहां गंगा घाट पर होने वाली आरती व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock
भारत की पहचान उसकी संस्कृति और आस्था के साथ जुड़ी है। वहीं बात जब धार्मिक यात्रा की आती है तो सबसे पहले दिमाग में उत्तर प्रदेश के काशी, प्रयागराज और अयोध्या का नाम सबसे पहले आता है। ये तीनों पवित्र स्थान हमारी आस्था, अध्यात्म और ऐतिहासिक महत्व का केंद्र हैं। वाराणसी की गिनती भारत के प्राचीन शहरों में की जाती है। यहां गंगा घाट पर होने वाली आरती व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है। वहीं प्रयागराज त्रिवेणी संगम के लिए जाना जाता है। इसके अलावा अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। पिछले साल राम मंदिर का निर्माण होने के बाद बड़ी संख्या में देश-दुनिया से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। अगर आप इन तीनों पवित्र स्थानों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी का यह एक सस्ता टूर पैकेज है। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको कोई चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी ने पहले से आपके खाने-पीने और रुकने के लिए होटल की व्यवस्था कर रखी है।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम काशी प्रयागराज अयोध्या है। इस टूर का पैकेज कोड SBR038 है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 21 अगस्त, 2025 को बैंगलुरु से हो रही है। यह टूर पैकेज कुल 7 रातों और 8 दिनों का है।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

4 of 5
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। वहीं बाकी जगहों पर आपको घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था भी होगी। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SBR038 पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक पर विजिट करके टूर पैकेज को भी बुक कर सकते हैं।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें