फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukanya Samridhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में है खाता, तो घर बैठे जमा करें पैसे, ये रहा आसान तरीका

Sat, 15 Jan 2022 06:00 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना में है खाता, तो घर बैठे जमा करें पैसे - फोटो : iStock
केंद्र सरकार की महत्त्वकांक्षी योजनाओं में एक है सुकन्या समृद्धि योजना। इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इस योजना के तहत कई लोग बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पैसे जमा कर रहे हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बच्चियों का खाता खोला जाता है। और इस योजना में एक साल में कम से कम 250 रुपये का भुगतान करना होता है। अगर आपके घर में बेटी है तो आप भी जल्दी से अपनी बेटी के नाम पर ये खाता खुलवा लीजिए। वहीं अगर आपने अपनी बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाया है और कोरोना महामारी और भीड़ की वजह से पोस्ट ऑफिस जाकर पैसे नहीं जमा कर पा रहे हैं तो टेंशन की कोई बात नहीं है, क्योंकि अब आप ये काम आप घर बैठे ऑनलाइन भी कर कर सकते हैं। आइए जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन पैसा जमा करने का तरीका... 
विज्ञापन

2 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना में है खाता, तो घर बैठे जमा करें पैसे - फोटो : istock
सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन पैसा जमा करने का तरीका
  • अगर आपने पोस्ट ऑफिस में अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि के तहत खाता खुलवाया है, तो आप घर बैठे हर महीने इसमें पैसा जम कर सकते हैं। खाते में पैसा जमा करना बहुत आसान है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना में है खाता, तो घर बैठे जमा करें पैसे - फोटो : iStock
  • आप घर बैठे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप अपने बैंक अकाउंट से IPPB अकाउंट में पैसे ऐड करें। 

4 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना में है खाता, तो घर बैठे जमा करें पैसे - फोटो : iStock
  • इसके बाद  DOP Products पर जाएं और वहां सुकन्या समृद्धि खाते का ऑप्शन सलेक्ट करें। फिर आपना अकाउंट नंबर और  DOP ग्राहक आईडी डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना में है खाता, तो घर बैठे जमा करें पैसे - फोटो : iStock
  • फिर अपने अमाउंट का चुनाव करें। इसके बाद मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए किए गए आराम से पेमेंट ट्रांसफर हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें