फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GMail Tips: भेजे गए ईमेल को करना है डिलीट? तो जान लीजिए जीमेल की ये खास ट्रिक

Wed, 09 Feb 2022 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भेजे गए ईमेल को डिलीट करने का तरीका - फोटो : istock
आज के दौर में आपको लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए नजर आ जाएगा। वहीं, आप जीमेल का भी इस्तेमाल करते ही होंगे। मतलब कभी भी किसी को ईमेल भेजना हो, तो लोग जीमेल के जरिए ही ईमेल करते हैं। एक तो पर्सनल और कई दफ्तरों में भी इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कई लोगों को दिनभर में काफी ज्यादा ईमेल भेजनी पड़ती हैं या फिर उनका जवाब देना पड़ता है। ऐसे में कई बार गलती होने का खतरा भी बना होता है। वहीं, कई लोग तो कई बार किसी गलत व्यक्ति को ईमेल भेज देते हैं या कई लोगों से ईमेल में कुछ गलती हो जाती है। अब वो ईमेल में हुई अपनी गलती को सुधारना तो चाहते हैं, लेकिन ईमेल जाने के कारण वो ऐसा नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आप ऐसा कर सकते हैं, मतलब कि आप भेजे गए ईमेल को भी डिलीट कर सकते हैं। जी हां, चौंकिए मत, क्योंकि ऐसा हो सकता है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
भेजे गए ईमेल को डिलीट करने का तरीका - फोटो : istock
परेशान न हों
  • आजकल पर्सनल ईमेल के लिए तो लोग जीमेल का इस्तेमाल करते ही हैं। इसके अलावा आजकल कई दफ्तरों में भी जीमेल का इस्तेमाल ऑफिशियल ईमेल आईडी के तौर पर होता है। ऐसे में कई बार जब गलत ईमेल या किसी गलत व्यक्ति को गलत ईमेल चला जाता है, तो फिर लोग परेशान होने लगते हैं। लेकिन आपको परेशान नहीं होना है, बल्कि आपको जीमेल के इस खास फीचर के बारे में जानना है ताकि आप फिर कभी परेशान न हो।
विज्ञापन

3 of 5
भेजे गए ईमेल को डिलीट करने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे करें डिलीट

स्टेप 1
  • जब आप किसी को गलत ईमेल भेज चुके हैं या फिर किसी ऐसे व्यक्ति को ईमेल भेज दिया है, जिसे आप भेजना नहीं चाहते थे। तो ऐसे में आपकी मदद जीमेल का एक फीचर कर सकता है। आपको करना ये है कि इसके लिए आपको अपने जीमेल की सेटिंग में जाना है। यहां पर आपको Undo Send का विकल्प नजर आएगा।

4 of 5
भेजे गए ईमेल को डिलीट करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको Undo Send पर क्लिक करते ही कैंसिलेशन टाअम का विकल्प दिखाई देगा आपको करना ये है कि यहां पर अपनी सुविधानुसार आपको समय सेट कर लेना है। ऐसे में ये फीचर एक्टिवेट हो जाएगा। अब आप जब भी किसी को गलत ईमेल भेज देंगे, तो ये ऑप्शन सामने आ जाएगा। ऐसे में आप इस पर क्लिक करके उस ईमेल को डिलीट कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भेजे गए ईमेल को डिलीट करने का तरीका - फोटो : istock
मोबाइल से भी कर पाएंगे डिलीट
  • वहीं, बात इस फीचर की करें तो ये आपके कंप्यूटर/लैपटॉप और मोबाइल फोन पर भी दिखाएगा। ये आपको नीचे की तरफ Undo का विकल्प दिखाएगा। जब भी आप गलत ईमेल भेजें, तो इस पर क्लिक कर दें। इससे ये डिलीट हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें