फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Password: अगर भूल गए हैं आईआरसीटीसी का पासवर्ड, तो ऐसे मिनटों में करें रिकवर, ये रहा तरीका

Wed, 09 Feb 2022 03:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिसेट करने का तरीका - फोटो : irctc official website
जब भी बात दूर के सफर की होती है, तो सबसे पहले लोग ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। हमारे देश में काफी संख्या में रोजाना लोग ट्रेन से सफर करते हैं। रेल से यात्रा करना काफी सुगम होता है, और लोगों को इसमें कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। वहीं, कुछ सालों पहले तक लोगों को अगर ट्रेन से यात्रा करनी होती थी, तो इसके लिए रेलवे काउंटर पर टिकट के लिए घंटों लाइनों में लगना पड़ता था और तब जाकर कहीं टिकट मिल पाती थी। लेकिन अब ये सब बेहद आसान और ऑनलाइन हो गया है। दरअसल, आप इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, कई बार देखा जाता है कि जिन लोगों के इस पर अकाउंट हैं, काफी समय बाद टिकट बुक करने की वजह से वो कई बार पासवर्ड भूल जाते हैं। अगर आप भी पासवर्ड वाली दिक्कत से गुजर रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिसेट करने का तरीका - फोटो : istock
फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स, हो जाएगा पासवर्ड रिसेट:-

स्टेप 1
  • अगर आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं या फिर कई बार पासवर्ड गलत डालने के कारण लॉक हो गया है, तो इसे रिसेट करने के लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है। यहां जाकर आपको अपनी लॉगिन आईडी दर्ज करनी है।
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिसेट करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको फॉरगेट पासवर्ड का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। फिर आपको अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, आईआरसीटीसी यूजर आईडी, जन्मतिथि, पता और कैप्चा कोड को भी भरना है।

4 of 5
आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिसेट करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब जब आप अपनी सभी जरूरी जानकारियां भर चुके हैं, तो आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आईआरसीटीसी की तरफ से पासवर्ड रिसेट करने के लिए विवरण भेजा जाएगा। इस मेल को गलती से डिलीट न करें, क्योंकि इसके बिना आपका पासवर्ड नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिसेट करने का तरीका - फोटो : IRCTC official website
स्टेप 4
  • आपको आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर प्राप्त ईमेल पर एक लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्ल्कि करना है। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल करते हुए अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का नया पासवर्ड बना सकते हैं। पासवर्ड बनते ही आप फिर से अपने नए सफर के लिए रेल टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं, और वो भी घर बैठे-बैठे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें