Indian Railways Ticket Booking: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य तक में ट्रेनें चलाई जाती हैं। अगर आप भी भारतीय ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास ट्रेन टिकट होना जरूरी है। आप ये टिकट काउटंर से प्राप्त कर सकते हैं या फिर आप इसे आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो ट्रेन टिकट बुक करने के लिए ब्रोकर का भी सहारा लेते हैं जिससे उन्हें टिकट से अतिरिक्त पैसे भी देने पड़ते हैं।
पर अगर आप चाहें तो अपने इन अतिरिक्त पैसों को बचा सकते हैं। इसके लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आपका अकाउंट नहीं है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट बना सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...