तेजी से हो रहे डिजिटलीकरण के साथ लोग अपना सारा काम-काज, शॉपिंग, ई-कॉमर्स जैसे कई सारे काम ऑनलाइन कर रहे हैं। साथ ही जितनी तेजी से ये डिजिटल तकनीकी आगे बढ़ रही है, उससे ज्यादा तेजी से साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। कई सारे हैकर्स लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। साथ ही ये हैकर्स इतने शातिर होते हैं कि कठिन से कठिन पासवर्ड तक तोड़कर आपका फोन और उससे जुड़े कई सारे ऑनलाइन ई -कॉमर्स ऐप जैसे गूगल पे, पेटीएम आदि को भी हैक कर लेते हैं, जिससे बहुत ही आसानी से ये आपकी पर्सनल जानकारी से लेकर बैंक खाते में पड़े कैश तक को चुरा लेते हैं। ऐसे में बहुत ही जरुरी है कि आप अपना पासवर्ड काफी ज्यादा मजबूत बनाएं, ताकि आप इन हैकर्स से बचे रह सकें। इसके लिए आज हम आपको कुछ आसान और कामगार टिप्स देने जा रहे हैं...