फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Ticket: पैसे की दिक्कत से नहीं खरीद पा रहे ट्रेन का टिकट? अब उधार में भी कर सकते हैं बुक, जानिए क्या है तरीका

Thu, 23 Dec 2021 02:22 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अब बिना पैसों के भी खरीद सकते हैं रेलवे टिकट - फोटो : iStock
अगर आप भी ज्यादातर ट्रेन से ही यात्राएं करते हैं तो ये आपके काम की खबर है। आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप बिना पैसों के भी अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। ये ऑप्शन है बाय नाऊ और पे लेटर। इसके जरिए आप न सिर्फ अपनी ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं बल्कि शॉपिंग भी कर सकते हैं। भारत में पेमेंट का ये तरीका बहुत तेजी से ग्रोथ कर रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन लोग तेजी से इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। बाय नाऊ पे लेटर का ऑप्शन खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है और उन्हें अचानक कोई सामान खरीदनी है या ट्रेवलिंग के लिए कोई टिकट बुक करनी है। अगर आपने अभी तक बाय नाऊ पे लेटर ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं किया है तो इसे लेकर आपके मन में कई सवाल आ रहे होंगे। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 5
अब बिना पैसों के भी खरीद सकते हैं रेलवे टिकट - फोटो : istock
क्या है बाय नाऊ पे लेटर ?
  • बाय नाउ पे लेटर के तहत ई-कॉमर्स कंपनियां खरीदारी के लिए कर्ज देती हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो भी आप खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाय नाउ पे लेटर एक छोटी अवधि का कर्ज है। इस ऑप्शन से अगर आप खरीदारी या टिकट बुक करते हैं तो उस तारीख से अगले 14 से 20 दिनों के अंदर आप भुगतान कर सकते हैं। वहीं समय पर भुगतान नहीं करने पर 24% तक आपको ब्याज देना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
अब बिना पैसों के भी खरीद सकते हैं रेलवे टिकट - फोटो : istock
क्या है बाय नाउ पे लेटर की खासियत ?
  • इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो भी आप खरीदारी या ट्रेवेल बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही क्रेडिट कार्ड के मुकाबले सस्ता लोन देता है।  

4 of 5
अब बिना पैसों के भी खरीद सकते हैं रेलवे टिकट - फोटो : istock
  • बाय नाउ पे लेटर (BPNL) कम लागत और अधिक सुविधाजनक है। इसमें आप EMI में भी पेमेंट कर सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब बिना पैसों के भी खरीद सकते हैं रेलवे टिकट - फोटो : istock
  • खरीदारी की तारीख से अगले 14 से 20 दिनों में भुगतान कर सकते हैं। उसके बाद आपको 24% तक ब्याज देन होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें