ईपीएफओ यानी भविष्य निधि खाता लगभग हर नौकरी पेशा इंसान के पास होता है। प्राइवेट सेक्टर से लेकर सरकारी विभागों तक में काम करने वाले लोगों का पीएफ खाता होता है। इसमें हर महीने आपकी सैलरी से कुछ पैसे कटकर जमा होते हैं, और इतने ही पैसे कंपनी भी आपके पीएफ खाते में जमा करती है। वहीं, इस खाते का एक यूएएन नंबर होता है और इसमें हर महीने आपके पीएफ का पैसा आता है। मगर कई बार आपके पीएफ खाते में व्यक्तिगत जानकारियां भरते समय गलत हो जाती है और लोग उस समय ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में उन्हें बाद में काफी ज्यादा परेशान होना पड़ता है। अगर आपके भी पीएफ खाते में व्यक्तिगत जानकारी गलत हो गई है, तो अब आपको घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसको घर पर ही सही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...