Ayushman Bharat Yojana: भारत की अधिकांश आबादी आर्थिक रूप से काफी कमजोर है और सीमांत इलाकों में रहती है। इन गरीब लोगों को अपना जीवन यापन करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर देखने को मिलता है कि इन लोगों को किसी प्रकार की कोई बीमारी हो जाए तो ये अस्पताल में जाने की बजाए अपना इलाज नीम हकीम से कराते हैं। वहीं कई बार पैसों के अभाव में भी ये लोग अस्पताल में अपना ठीक इलाज नहीं करा पाते हैं।
देश में जिस तेजी से हेल्थ केयर का खर्चा बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए गरीब लोगों का किसी निजी अस्पताल में इलाज कराना काफी मुश्किल हो गया है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।