How To Claim Ayushman Card Health Insurance: आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहे और बीमारियों से कोसों दूर रहे, लेकिन इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कभी न कभी लोग बीमारी से घिर ही जाते हैं। ऐसे में अस्पताल के भारी भरकम खर्च से बचने के लिए कई लोग तो पहले ही हेल्थ इंश्योरेंस करवा लेते हैं। लेकिन जिनके पास ये नहीं होता है उन्हें मोटी फीस अदा करनी पड़ती है और वो भी खासतौर पर गरीब वर्ग के लिए ज्यादा मुश्किल होती है। ऐसे में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लॉन्च किया, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। ऐसे में अगर आप भी कार्डधारक हैं, तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे क्लेम कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...