Pan Card Link With Aadhaar Card: हमारे पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं, जिनका हमें आए दिन काम पड़ता रहता है। फिर चाहे वो कभी किसी सरकारी काम के लिए, तो कभी किसी गैर-सरकारी काम के लिए। ऐसे ही दो दस्तावेज हैं आधार कार्ड और पैन कार्ड। बैंक खाता खुलवाने से लेकर लोन लेने जैसे अन्य कामों के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। वहीं, आप ये तो जानते ही होंगे कि काफी समय से सरकार की तरफ से आधार और पैन कार्ड को आपस में लिंक करवाने के लिए कहा जा रहा है, जिसकी आखिरी तारीख 30 जून 2023 अब बेहद पास है। इसलिए अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा चुके हैं या नहीं, तो आप ये मिनटों में जान सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...